Friday, June 6, 2025
HomeऑटोमोबाइलMahindra Thar Earth Edition: महिंद्रा थार का नया अवतार हुआ लॉन्च, इतनी...

Mahindra Thar Earth Edition: महिंद्रा थार का नया अवतार हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत, देखें नई SUV के फीचर्स

Mahindra Thar Earth Edition: महिंद्रा कंपनी के द्वारा लांच की गई बेहतरीन SUV महिंद्रा थार आज के समय में युवाओं को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। अपने बेहतरीन डिजाइन और भौकाल के कारण इस SUV कार की बिक्री इतनी ज्यादा हो रही है कि इसमें एक साल से ज्यादा की वेटिंग देखने को मिल रही है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी थार का नया अर्थ एडिशन लॉन्च किया है, जो थार प्रेमियों को रोमांचित करने के लिये डेजर्ट फ्यूरी रंग के बी पिलर्स पर अर्थ एडिशन बैजिंग, नये सिल्वर अलॉय व्हील और मैट ब्लैक बैज के साथ रोमांच और आराम के कॉम्बो के साथ आती है। अब बात करते हैं महिंद्रा थार डेजर्ट एडिशन की कीमत और धांसू फीचर्स के बारे में।

Mahindra Thar Earth Edition

देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय थार एसयूवी का ‘Mahindra Thar Earth Edition’ लॉन्च किया है। यह उन लोगों के लिए एक अच्छा नया लुक है जो रोमांचक ड्राइव पर जाना पसंद करते हैं। कंपनी ने इसे एकदम अलग डेजर्ट फ्यूरी पेंट रंग में पेश किया है। इसका शुरूआती प्राइस लगभग 15.40 लाख रुपये है। इस कार का मॉडल पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में उपलब्ध होगा।

Mahindra Thar Earth Edition
Mahindra Thar Earth Edition

Mahindra Thar Earth Edition में क्या खासियत है

थार कार का बाहरी हिस्सा अब अलग दिखता है क्योंकि इसमें एक नये तरह का पेंट है जिसे डेजर्ट फ्यूरी कहा जाता है। इसमें सैटिन मैट फिनिश है। इस वेरिएशन में ज्यादातर कॉस्मेटिक बदलाव किये गये हैं। इसमें रेगिस्तान से प्रेरित बॉडी डिकल्स, पीछे के फेंडर और दरवाजों पर नए ग्राफिक्स, सिल्वर-फिनिश्ड अलॉय व्हील और बी-पिलर्स पर चौकोर आकार के 3डी अर्थ एडिशन बैज हैं। इसमें नये बाहरी पेंट के अलावा थार 4WD चार कलरों में मौजूद हो सकती है जिसमें रेड रेज, गैलेक्सी ग्रे, नेपोली ब्लैक और एवरेस्ट व्हाइट हैं।

Mahindra Thar Earth Edition से इंटीरियर में क्या हुये बदलाव

थार अर्थ एडिशन के अंदर डुअल-टोन ब्लैक और बेज थीम है और  इसमें हेडरेस्ट पर ड्यून ग्राफिक्स हैं। इसके अलावा इस एसयूवी के केबिन में एसी वेंट, सेंटर कंसोल और स्टीयरिंग व्हील पर डेजर्ट फ्यूरी रंग के इंसर्ट दिये गये हैं।

Mahindra Thar Earth Edition सिर्फ 4WD में ही उपलब्ध होगा

जहां तक ​​इंजन की बात की जाये तो इसमें मौजूदा स्टैंडर्ड मॉडल के दो इंजन विकल्प का उपयोग किया गया है, जिसमें 2.0-लीटर पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन है। इसका पहला 2.2-लीटर, 4 सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन है जो 130PS पावर और 300Nm का टॉर्क को पैदा करता है। वहीं इसका दूसरा 2.0-लीटर, टर्बो-पेट्रोल इंजन है जो 150PS पावर और 320Nm के टॉर्क को पैदा करता है। दोनों इंजन 6 स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प के साथ आते हैं। यह नया संस्करण केवल 4WD ड्राइवट्रेन के साथ लांच किया गया है।

यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर

इसके अतिरिक्त प्रत्येक थार अर्थ संस्करण यूनिट को सीरियल नंबर 1 से शुरू होने वाली एक यूनिक सीरीज वाली डेकोरेटिव VIN (Vehicle Identification Plate) प्लेट मिलेगी। हालाँकि यह कोई नई योजना नहीं है, लेकिन अक्सर लिमिटेड एडिशन वेरिएंट के साथ देखा जाता है कि कंपनियां इसे विशेष महसूस कराने के लिए ऐसे यूनिक नंबर मुहैया कराती हैं। हालांकि महिंद्रा ने इस बारे में कोई भी सूचना नहीं दी है कि इस एसयूवी का प्रोडक्शन सीमित होगा या नहीं।

Mahindra Thar Earth Edition
Mahindra Thar Earth Edition

Mahindra Thar Earth Edition के मॉडल और प्राइस

महिंद्रा थार अर्थ एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 15.40 लाख रुपये से शुरू होती है, जो इसके पेट्रोल मैनुअल मॉडल का प्राइस है। इसके बाद पेट्रोल ऑटोमैटिक मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये, डीजल मैनुअल मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 16.15 लाख रुपये और डीजल ऑटोमैटिक मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 17.60 लाख रुपये तक है।

मॉडलप्राइस
Petrol MT 4WD15.4 लाख रूपये
Petrol AT 4WD16.99 लाख रूपये
Diesel MT 4WD16.15 लाख रूपये
Diesel AT 4WD17.6 लाख रूपये
Mahindra Thar Earth Edition

Earth Edition के नये 19 फीचर्स

1.  अर्थ वेरिएंट का लोगो

2.  डेजर्ट फौरी मैट

3.  डेजर्ट फ्यूरी रंग

4.  डेजर्ट की थीम

5.  डेजर्ट रंग ओआरवीएम

6.  बॉडी ग्रिल रंग

7.  अलॉय व्हील में थार ब्रांडिंग

8.  मैट ब्लैक में थार ब्रांडिंग

9.  मैट ब्लैक और रेड एक्सेंट के साथ 4X4 बेज

10.    नई वीआईएन प्लेट और डैश बोर्ड

11.    लेदर की सीट

12.    नया डिज़ाइन किया गया हेडरेस्ट

13.    सीटों पर अर्थ ब्रांडिंग

14.    डोर पैड पर डेजर्ट फ्यूरी रंग

15.    डेजर्ट की थीम पर स्टीयरिंग व्हील

16.    डुअल टोन एसी वेंट

17.    पियानो ब्लैक एसी पर पियानो की ब्लैक फिनिश

18.    डार्क क्रोम वाला स्टीयरिंग व्हील, सेंटर कंसोल और गियर पर डार्क क्रोम

19.     डार्क क्रोम गियर नॉब पर

ये भी पढ़ें :-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments