Saturday, June 7, 2025
Homeट्रेवलMahakaleshwar Jyotirlinga Kaise Jaye: जाने Mahakaleshwar Jyotirlinga पहुंचने के हर तरीके के...

Mahakaleshwar Jyotirlinga Kaise Jaye: जाने Mahakaleshwar Jyotirlinga पहुंचने के हर तरीके के बारे में [पूरी गाइड]

Mahakaleshwar Jyotirlinga Kaise Jaye: हर सनातन धर्म से जुड़े लोगो का भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का जरूर सपना होता हैं, पर बहुत सारे लोगो को जानकारी नहीं होती हैं कि वो ज्योतिर्लिंग मंदिर कैसे पहुंचे। इसलिए आज के इस पोस्ट में हम आपको भगवान शिव जी के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक Mahakaleshwar Jyotirlinga Kaise Jaye की जानकारी देंगे।

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भगवान भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक हैं, इसलिए यहां के दर्शन की महत्वपूर्णता ओर अधिक बढ़ जाती है। अगर आप भी Mahakaleshwar Jyotirlinga Kaise Jaye की जानकारी पढ़ना चाहते हैं तो इस पोस्ट के अंत तक बने रहे।

Mahakaleshwar Jyotirlinga Kaise Jaye
Mahakaleshwar Jyotirlinga Kaise Jaye

Mahakaleshwar Jyotirlinga कहा हैं? 

दोस्तो महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भारत के मध्य प्रदेश राज्य के उज्जैन जिले में स्तिथ हैं, जहा हर वर्ष करोड़ों में भोलेनाथ के भक्त यहां दर्शन करने के लिए आते हैं। यह स्थान (उज्जैन) बाबा महाकाल की नगरी के नाम से भी पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं।

Mahakaleshwar Jyotirlinga Kaise Jaye?

दोस्तो, महाकाल की नगरी में पहुंचने के लिए आपको मध्य प्रदेश राज्य में आना होगा। जिसके लिए आप ट्रेन, बस, फ्लाइट, टैक्सी और अपने निजी वाहन का इस्मताल कर सकते हैं।

Train Se Mahakaleshwar Jyotirlinga Kaise Jaye?

अगर आप ट्रेन से सफर करके महाकालेश्वर मंदिर तक पहुंचना चाहते हैं तो आपको सबसे निकट रेलवे स्टेशन उज्जैन जंक्शन पड़ेगा जहा से मंदिर की दूरी केवल 2-3 किलोमीटर की रह जाती हैं।

उज्जैन जंक्शन के बाहर आपको कई ऑटो रिक्शा वाले मिल जाएंगे जो आपको 10-20 रुपए में महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग तक पहुंचा देंगे। उज्जैन रेलवे स्टेशन एक बड़ा रेलवे जंक्शन है इसलिए आपको यहां तक कि ट्रेन टिकट आसानी से मिल जाएगी।

Flight Se Mahakaleshwar Jyotirlinga Kaise Jaye?

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग तक यदि आप फ्लाइट द्वारा पहुंचना चाहते हैं तो आपको सबसे निकट एयरपोर्ट इंदौर अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पड़ेगा। जहा से मंदिर की दूरी मात्र 50-60 किलोमीटर की रह जाती हैं।

एयरपोर्ट के बाहर से आप बस और टैक्सी की सुविधा की मदद से आसानी से महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंच सकते हैं।

इंदौर एयरपोर्ट भारत के सभी प्रमुख एयरपोर्ट्स से जुड़ा हुआ है, इसलिए यहां तक कि फ्लाइट टिकट भी आपको आसानी से मिल जाएगी। 

Bus Se Mahakaleshwar Jyotirlinga Kaise Jaye?

यदि आप बाबा की महानगरी बस द्वारा आना चाहते हैं तो आपको अपने शहर से उज्जैन शहर की बस में बैठना होगा। उज्जैन बस स्टैंड से मंदिर की दूरी केवल 4-5 किलोमीटर की ही हैं। बस स्टैंड के बाहर से ही आपको ऑटो और टैक्सी वाले मिल जाएंगे जो आपको मंदिर तक आसानी से ड्रॉप कर देंगे। 

इसके आलावा मध्य प्रदेश राज्य के दूसरे बड़े शहरों से मध्य प्रदेश रोडवेज कि बसें भी चलती हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से मंदिर तक पहुंच सकते हैं।

Taxi Se Mahakaleshwar Jyotirlinga Kaise Jaye?

दोस्तो, यदि आप अपने शहर से प्राइवेट टैक्सी महाकालेश्वर मंदिर के लिए बुक करना चाहते हैं तो आपको इसकी सुविधा भी मिल जाएगी । क्योंकि दूसरे शहरों और राज्य से प्राइवेट टैक्सी महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग तक जाती होती हैं। 

इसके लिए आप ऑनलाइन Uber और Ola जैसी सर्विसेज का भी उपयोग कर सकते हैं।

Bike Se Mahakaleshwar Jyotirlinga Kaise Jaye?

अगर आप अपने निजी वाहन गाड़ी या बाइक से यहां तक आना चाहते हैं तो आप आ सकते हैं क्योंकि यहां की सड़कों कि व्यवस्था सरकार ने काफी अच्छी करवाई हुई हैं।

साथ ही में रास्ते में आपको खाने पीने और पेट्रोल पंप की भी सुविधा मिल जाती हैं। इसलिए अगर आप अपने निजी वाहन से महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग आएंगे तो आपको किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। 

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के पास ठहरने की व्यवस्था

दोस्तों, महाकालेश्वर मंदिर के पास आपको कई होटल और धर्मशाला मिल जायेंगे जिन्हे आप अपने आवश्यकता के अनुसार बुक कर सकते हैं। धर्मशाला में एक दिन के लिए अगर आप रूम बुक करते हैं तो आपको 400 से 1000 रुपए के बीच में खर्च आता हैं।

यहाँ आने से पहले ही आप ऑनलाइन भी अपने ठहरने के लिए रूम की बुकिंग करवा सकते हैं।

हम आशा करते हैं कि इस आर्टिकल से आपको Mahakaleshwar Jyotirlinga Kaise Jaye की जानकारी मिल गयी होगी, इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी Mahakaleshwar Jyotirlinga Kaise Jaye की जानकारी मिल सके।

अन्य लेख भी पढ़े:

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments