हमारे देश की प्रमुख टू व्हीलर निर्माता कंपनी टीवीएस ने बहुत इंतजार करवाने के बाद TVS Apache RTR 310 New model को इंडियन मार्केट में बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया हैं। शानदार लुक और जबरदस्त फीचर्स के कारण इस स्पोर्टी लुक बाइक की शुरुवाती एक्स शोरूम कीमत 2.43 लाख रुपये हैं।
टीवीएस मोटर्स कंपनी ने इस स्पोर्टी बाइक में कुछ ऐसे फीचर्स को शामिल किया है जो अब तक किसी भी टू व्हीलर बाइक निर्माता कंपनी ने अपने किसी भी मॉडल में नही किया था। आपने फोर व्हीलर में क्लाइमेंट कंट्रोल सीट्स देखा होंगा लेकिन यह पहली टू व्हीलर बाइक हैं जिसमें क्लाइमेंट कंट्रोल सीट्स दी गई है जो इंस्टेंट कूलिंग और हीटिंग प्रदान करती हैं।
TVS Apache RTR 310 स्पोर्ट्स बाइक एक नेकेड स्ट्रीट फाइटर बाइक हैं जो TVS मोटरकार्पोरेशन के द्वारा तैयार की गई हैं, यह KTM Duke 390, Bajaj Dominar 400 और BMW G 310 R जैसे बाइकों को टक्कर देंगी।
अपाचे आरटीआर 310 शानदार लुक और स्टाइल के साथ लॉन्च हुई हैं। इसमें स्प्लिट एलईडी टेललाइट के साथ डायनामिक ट्विन एलईडी हेडलैंप ब्रेक लाइटिंग मिलती हैं। इस स्पोर्ट्स बाइक में एक शार्प डिजाइन वाला फ्यूल टैंक, एक टू-पीस सीट साथ ही एक उठा हुआ टेल सेक्शन मिलता हैं। इस बाइक को एल्युमिनियम ट्रेलिस फ्रेम बेस पर बनाया गया हैं जिसके कारण इस स्पोर्ट्स बाइक का वजन हल्का हैं जो युवाओं को बेहद पसंद आ रही हैं।
TVS Apache RTR 310 इंजन और पॉवर
इस बाइक में 312 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया हैं जो 34hp की पॉवर के साथ 27.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करती हैं। Apache RTR 310 में पुराने मॉडल RR 310 वाला समान इंजन हैं। इस बाइक में 6 स्पीड गियर बॉक्स मिलता हैं। टीवीएस कंपनी द्वारा यह दवा किया गया हैं कि 2.81sec में 0 से 60km/h की रफ्तार तक चलती हैं इसकी टॉप स्पीड 150km/h तक हैं।
यह बाइक फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक्स के साथ आती है, जिसमें ड्यूल चैनल एबीएस भी शामिल है। यह 17 इंच के व्हील के साथ ड्यूल कंपाउंड रेडियल टायर्स का उपयोग करती है। इसमें फुल एलईडी इल्यूमिनेशन, डिजिटल टीएफटी डिस्प्ले, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी शामिल है।
माइलेज
TVS Apache RTR 310 new model को बेहद ही खास तरीकों से तैयार किया गया है। इसमें रिवर्स इनक्लाइंड DOHC इंजन है जिसे पावरबैंड में हाई पीक टॉर्क देने के लिए ट्यून किया गया है। इस स्पोर्ट्स बाइक में 5 अलग-अलग ड्राइविंग मोड हैं, जिसके हर मोड में माइलेज अलग अलग होता है। टीवीएस कंपनी का यह दावा है कि, अर्बन और रेन मोड में यह बाइक 30km/l और स्पोर्ट, ट्रैक और सुपरमोटो मोड में 28 km/l तक का माइलेज देती है।
TVS Apache RTR 310 New Model फीचर्स
नई Apache RTR 310 में क्रूज कंट्रोल, 5 राइड मोड, ट्विन एलईडी हेडलैंप, 5-इंच टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्लाइमेट कंट्रोल सीट, और रेस ट्यून्ड डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (आरटी-डीएससी) जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके साथ ही, मोटरसाइकिल कॉर्नरिंग एबीएस और स्विचेबल स्लोप-डिपेंडेंट कंट्रोल भी उपलब्ध होगा। फ्रंट व्हील लिफ्ट ऑफ कंट्रोल भी इसमें शामिल होगा। इस बाइक के फ्रंट में ट्विंस LED डायनेमिक हेडलाइट दिया गया हैं यह बाइक अपने यूनिक डिजाइन के वजह से युवाओं को काफी इंप्रेस कर रही हैं। इसके साथ ही, इसमें यह भी एक खास फीचर्स हैं कि टायर पर कितना प्रेशर पड़ रहा हैं, इसके लिए मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया हैं।
TVS Apache RTR 310 Specifications
TVS Apache RTR 310 New Model के निम्न स्पेसिफिकेशन हैं।
Engine | 312.12 cc |
Power | 35.6 PS |
Torque | 28.7 Nm |
Mileage | 35 kmpl |
No of celendier | 1 |
Max Power | 970 rpm |
Max Torque | 6650 rpm |
Front Brake | Disc |
Rear Brake | Disc |
Fuel Capacity | 11 L |
Gearbox | 6 Speed |
Body Type | Sports Naked Bikes |
Front Brake Diameter | 300 mm |
Rear Brake Diameter | 240 mm |
Battery Type | Lead Acid |
Battery Capacity | 12V / 8AH |
Brake | Disk |
Weight | 169kg |
Width | 831mm |
Height | 1154mm |
Length | 1911mm |
TVS Apache RTR 310 New Model कीमत
भारतीय बाजार में TVS Apache RTR 310 new model को कंपनी ने एक्स शोरूम कीमत 2.43 लाख रूपये की शुरुवाती कीमत के साथ लॉन्च किया है जो इसके पुराने मॉडल TVS Apache RR 310 से लगभग 29000 रुपए अधिक हैं। टीवीएस की यह नई स्पोर्ट्स बाइक भारतीय बाजार में दो आकर्षक रंगो में उपल्ब्ध हैं आर्सेनल ब्लैक और फ्यूरी येलो। आर्सेनल ब्लैक की कीमत 2.43 लाख से 2.58 लाख रुपए हैं और फ्यूरी येलो जिसकी कीमत 2.64 लाख हैं।
अन्य पोस्ट भी पढ़े: